फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem remained unsolved, farmers demonstrated

किसान समस्याओं पर भरी हुंकार

Fri, 10 Jul 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 10 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
problem remained unsolved, farmers demonstrated

भाकियू की पंचायत में समस्याओं का निस्तारण न होने को लेकर किसानों ने आक्रोश जताया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताते हुए किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की।

विज्ञापन

महात्मा गांधी इंटर कालेज के सामने बांदा सागर हाइवे के किनारे मैदान में भाकियू के सैकड़ोें कार्यकर्ता झंडा, डंडा लेकर ट्रैक्टरों में सवार हो पहुंच गए। यहां ओलावृष्टि में किसानों को चेकों का वितरण सही ढंग से न कराए जाने, विद्युत आपूर्ति की जर्जर व्यवस्था, खराब पड़े नलकूपों को ठीक न कराने, तालाबों में पानी न भरवाए जाने, प्रधानों की दबंगई व भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई न किए जाने आदि मूलभूत समस्याओं का समाधान न कराने से शासन व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों को बगैर रिश्वत के न्याय नहीं मिल पा रहा है। जोनिहां विद्युत उपकेंद्र मे रखे तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर को रखवा कर अपूर्ति ठीक नहीं कराई जा रही है। भाकियू कार्यकत्री ममता देवी को चौकी इंचार्ज ने न्याय नहीं दिलाया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, एकलाख, रामदत्त मिश्रा, मदसूदन तिवारी, राधेलाल, राम सहाय, लक्ष्मी गुप्ता आदि ने हुंकार भरते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया। समाचार लिखे जाने तक धरना, प्रदर्शन, किसानों की पंचायत में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed