फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   problem

फाल्ट से घंटों की हो रही बिजली कटौती

Wed, 27 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
problem
चित्रांश नगर में बिजली के हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करते लाइनमैन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली संकट बढ़ गया है। फाल्ट होने पर 12 से 14 घंटे की कटौती की जा रही है। बारिश से थरियांव, असोथर उपकेंद्र के 33 केवीए लाइन में हमेशा फाल्ट बना रहता है। मंगलवार को फाल्ट के चलते रात तक कई गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे हुई बारिश से शहर के अस्ती, गड़रियनपुरवा, नउवाबाग समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। देर शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
वहीं बारिश के समय से ही थरियांव उपकेंद्र को राधानगर ट्रांसमिशन से जाने वाली 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया। इससे उपकेंद्र के मंडासराय, असोथर, ब्रम्हनपुर, हसवा फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

इन फीडरों के 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। असोथर उपकेंद्र के नरैनी फीडर, थरियांव फीडर और गाजीपुर फीडर में फाल्ट के कारण सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बहुआ उपकेंद्र के ललौली फीडर के जर्जर तार बिजली सप्लाई में बाधक बने हैं। दोपहर दो बजे फाल्ट हो गया है। देर शाम सात तक आपूर्ति बंद रही। अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार पांडेय का कहना है कि शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई शाम तक चालू हो गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों की लाइन ट्रांसमिशन से और उपकेंद्रों से गांव तक लाइनों की अधिक दूरी होने के कारण फाल्ट ढूंढने में दिक्कत हो रही है। इससे फाल्ट सही करने में ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed