फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prime Minister's birthday celebrated with great pomp by cutting the cake

Fatehpur News: केक काटकर धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 18 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday celebrated with great pomp by cutting the cake
फोटो- 25- पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर लाइव प्रसारण देखते भाजपाई। संवाद
विज्ञापन

केक काटकर धूमधाम से मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन
-जगह-जगह शिविरों में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम मे मनाया गया। केक काटकर समर्थकों ने एक दूसरे का मुह मीठा कराया। इसके साथ ही जगह-जगह निशुक्ल चिकित्सा शिवि शिविर लगे, जिनमे लाखों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। पूरे 50 मिनट चले भाषण के दौरान कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान समेत बड़ी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

हसवा प्रतनिधि के अनुसार कस्बा के कुमार मेडिकल स्टोर में वायु हेल्थ केयर की तरफ से से हृदय रोग विशेषज्ञ और चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मिश्रा व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। इसमें एलर्जी टेस्ट एवं एलर्जी से निदान और बीपी, शुगर तथा पीक फ्लो मीटर से फेफड़ों की ताकत की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में कस्बा और आसपास के 100 से भी अधिक ग्रामीणों ने अपनी निशुल्क जांच कराई। शिविर में सबसे ज्यादा नाक की एलर्जी ,नाक का बंद होना ,एलर्जिक राइनाइटिस, फेफड़ों के संक्रमण ,छाती में जकड़न के मरीज पाए गए। शिविर में मनोज कुमार सेन, केसरवानी ,प्रदीप केसरवानी ,मंजेश केसरवानी ,ऋषभ केसरवानी ,तन्मय केसरवानी ,शेर सिंह ,पंकज कुमार ,सुभाष आदि मौजूद रहे
विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन सिंह पटेल की अगुवाई में रविवार को एकौरा स्थित मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ से प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की गई। इस मौके पर प्रियेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शुभम सिंह, श्रीराम, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, अनूप सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएचसी में आयुष्यमान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ, जिसमें मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज कर उन्हें परामर्श दिया। इस मौके पर आयुष्यमान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को आयुष्यमान कार्ड बनवाने की जानकारी दी गई। चिकित्साधीक्षक डाॅ. जेपी वर्मा ने बताया कि शासन आयुष्यमान भव: अभियान के तहत शासन शुरु सेवा पखवाड़े में अगले सप्ताह रविवार को अर्थो स्पेस्लिस्ट चिकित्सक हड्डी रोग संबंधी मरीजों का करेंगे। इस मौके पर डॉ.जेजे उमराव, चीफ फार्मेसिस्ट भोला प्रजापति ,नरेंद्र वर्मा ,रमाकांत उमराव, सुनील लाल बहादुर मौजूद रहे
.....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed