फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   primary school

परिषदीय स्कूलों के पुस्तकालय का होगा विस्तार

Sat, 31 Jul 2021 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
primary school
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए पुस्तकालय का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल हर स्कूल में 100 और किताबों का संग्रह बढ़ेगा। अभी तक प्रत्येक स्कूल के पुस्तकालय में 80 किताबें हैं। बेसिक शिक्षा विभाग को एक लाख 45 हजार नई किताबें आवंटित हुई हैं। यह किताबें सहारनपुर जिले से मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 2130 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 266 उच्च प्राथमिक, 1384 प्राथमिक और 480 कंपोजिट विद्यालय हैं। अभी तक प्रत्येक प्राथमिक स्कूल में 75, उच्च प्राथमिक स्कूल में 80 और कंपोजिट विद्यालय में 155 किताबों का पुस्तकालय स्थापित है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों का ज्ञान विकसित करने के लिए परिषदीय स्कूलों के पुस्तकालयों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रत्येक विद्यालय को 100 नई किताबों का आवंटन किया जाना है। इसके लिए शासन ने एक लाख 45 हजार किताबें और आवंटित कर दी हैं। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को सहारनपुर से किताबें मंगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रशिक्षण अशोक त्रिपाठी ने बताया कि सहारनपुर से किताबें मंगाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है। इनसे प्रत्येक स्कूल के हिस्से में 100 किताबें आएंगी। बाहरी किताबें पढ़ने से बच्चों में ज्ञान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed