{"_id":"6ad678b8c25a546588014091","slug":"investigation-on-many-points-including-love-affair-in-qayyum-murder-case-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164843-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कय्यूम हत्याकांड में आशनाई समेत कई बिंदुओं पर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कय्यूम हत्याकांड में आशनाई समेत कई बिंदुओं पर जांच
विज्ञापन
फाइल फोटो-09-कय्यूम। स्रोत: परिजन
- फोटो : Self
हुसैनगंज। कस्बे में कय्यूम की हत्या के मामले में पुलिस आशनाई समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
कस्बा निवासी चांदबाबू के बेटे कय्यूम की गला दबाकर हत्या की गई थी। रविवार को शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की तीन दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर एक दुकान के कैमरे में कय्यूम एक युवक के साथ जाता दिखाई दिया। इसके बाद दोनों चौराहे पर स्थित जनरल स्टोर समेत दो अन्य दुकानों के कैमरों में भी नजर आए। पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
बताया गया कि 12 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे कय्यूम नशे की हालत में प्राथमिक विद्यालय के पास नाली किनारे पड़ा मिला था। आशंका है कि शराब पिलाने के बाद खंडहर में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई। घटनास्थल के आसपास दीवार और कूड़ा-कचरा होने से लोगों की आवाजाही कम रहती है। लोगों के मुताबिक, अहाता गेट के पास कुछ लोग नशेबाजी के लिए जुटते हैं। कय्यूम को भी अक्सर नशा करने वालों के साथ देखा जाता था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि आशनाई समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बुढ़ापे का सहारा छिना
पिता चांदबाबू ने बताया कि उनका बेटा मजदूरी करता था। 12 अक्तूबर को काम नहीं मिलने के कारण वह घर लौट आया था और दिनभर घर पर रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर से निकला था। पिता राजमिस्त्री हैं लेकिन उम्र अधिक होने के कारण अब काम नहीं कर पाते। बेटे को खोने के बाद वृद्ध मां इस्लामुन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कहती हैं कि बेटा बुढ़ापे का सहारा था, अब अल्लाह ही मालिक हैं।