फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   prerna,fathepur news,celebrate,gyanotsav,basic education department

प्रेरणा ज्ञानोत्सव मनाएगा बेसिक शिक्षा विभाग

Mon, 15 Feb 2021 07:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
prerna,fathepur news,celebrate,gyanotsav,basic education department
उच्च प्राथमिक विद्यालय अलादातपुर का निरीक्षण करते एससीईआरटी कि सहायक निदेशक राधवेंद्र सिंह बघ? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। एससीईआरटी सहायक निदेशक ने सोमवार को तेलियानी और हसवा ब्लाक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षकों को अभिभावकों से सामंजस्य बनाकर बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए राजी करने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए कार्यालय में बीईओ के साथ बैठक कर प्रेरणा ज्ञानोत्सव को मनाने के निर्देश दिए।
सहायक निदेशक राघवेंद्र सिंह बघेल ने तेलियानी ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रामऊ, अलादातपुर, बिलंदा और हसवा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हसवा और ब्लाक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूलों में सफाई, रखरखाव की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर बच्चों को शैक्षिक सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक निदेशक ने बीएसए कार्यालय में सभी बीईओ और समन्वयकों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रेरणा ज्ञानोत्सव आयोजित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बीईओ को एक टीम लीडर के रूप में अपने आप को विकसित करना होगा।

उन्होंने एआरपी, संकुल के शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करने को कहा। बैठक में बीईओ मुख्यालय राकेश सचान समेत सभी बीईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed