फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   power supply in scorching heat

भीषण गर्मी में सता रही बिजली आपूर्ति

Wed, 15 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
power supply in scorching heat
बिजली का फल्ट ठीक करता लाइनमैन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भीषण गर्मी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। बिजली की मांग बढ़ने से विभाग ने अघोषित कटौती बढ़ा दी है। इस कारण लोगों को तय रोस्टर के मुताबिक भी बिजली नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। उमस भरी गर्मी में बिजली से ही राहत की उम्मीद रहती है। ऐसे में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। पहले जहां लोग एक पंखे से काम चला रहे थे, वहीं अब पंखे और कूलर भी खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं। अचानक बढ़ी मांग से बिजली के फीडरों, लाइनों और ट्रांसफार्मरों पर भार बढ़ गया है
विज्ञापन

। इसके चलते फीडर गर्म होकर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही तार भी टूट रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग फीडर को ठंडा करने, टूटे तारों की मरम्मत और ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली कटौती कर रहा है। लोड अधिक होने की बात कहकर घंटों आपूर्ति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या सिर्फ दिन ही नहीं रात में भी रहती है। शहर के आबूनगर, हरिहरगंज, बेरुईहार, सथरियांव उपकेंद्र से जुड़े फीडरों को 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को छह से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। सबसे खराब स्थिति शहर के आबूनगर, मुराइन टोला और ग्रामीण क्षेत्र के थरियांव, असोथर उपकेंद्र की है। यहां लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण इन क्षेत्रों को बिजली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने अधिशाषी अभियंता से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

अधीक्षण अभियंता राकेेश कुमार पांडेय ने कहा कि रोस्टिंग का आदेश ऊपर से होता है। उसके आधार पर शहर से गांव तक बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के कारण उपकेंद्र की मशीनों, ट्रांसफार्मरों और हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट हो रहा है, जिससे बिजली सप्लाई बाधित होती है। उसको सही कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed