फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   power supply disrupted for hours

शहर के कई मोहल्लों की बंद रही चार घंटे बिजली

Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
power supply disrupted for hours
फतेहपुर। बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में विभागीय अधिकारी नाकाम हैं। शनिवार को कई मोहल्लों की बिजली चार घंटे से अधिक समय तक गुल रही। दोपहर को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मसवानी मोहल्ले में सुबह सात बजे 11 केवीए लाइन का तार टूट गया। इससे चौक, कटरा अब्दुल गनी, मसवानी, ज्वालागंज मोहल्ले की बिजली बंद हो गई। लोगों के घरों में सुबह जलापूर्ति तक बाधित रही। 10 बजे जब बिजली आपूर्ति हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। आबूनगर उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास कालोनी का 250 केवीए ट्रांसफार्मर सुबह खराब हो गया। इससे आवास विकास कालोनी की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं आया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिनव मौर्या ने बताया कि देर रात तक ट्रांसफार्मर आएगा। तब लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। आबूनगर से ही जुड़े पटेल नगर चौराहा की बिजली सुबह दो घंटे और दोपहर को दो घंटे बंद रही। इस बीच में लोग गर्मी से बेहाल दिखे। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण उपकेंद्र की मशीनों और हाईटेंशन लाइन पर लोड बढ गया है। इससे फाल्ट अधिक हो रहे हैं। फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed