{"_id":"58558c324f1c1b310e64adcc","slug":"power-department-will-stop-the-salary-of-two-xen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के दो एक्सईएन का वेतन रुकेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के दो एक्सईएन का वेतन रुकेगा
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में निरीक्षण करते हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंचाई बंधु की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल ने बिजली विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सरोज कुमार व आरएन सिंह दो बार से बैठक में नहीं आ रहे हैं। पिछली बैठक में नोटिस भी दी गई थी। उसका अभी तक जवाब नहीं आया। नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह ने भी इस पर अपनी मोहर लगा दी।
नहर कालोनी के डाकबंगला में शनिवार को सिंचाई बंधु की बैठक हुई। इसमें प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह गौतम ने कहा कि सुजानपुर रजबहा की सिल्ट सफाई कार्यदाई संस्था ने करा दी है लेकिन रजबहा की पटरी अभी भी खराब है। नहर में पानी आने पर ओवरफ्लो व खांदी कट सकती है। प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता से जरौली पंप कैनाल चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल के सिंचाई का समय है। पंप कैनाल के सात पंप लगातार चलाए जाएं, जिससे नहर की टेल तक पानी पहुंच सके। प्रगतिशील किसान मनीष तिवारी ने कहा कि सरकंडी के मजरा मौहारी का राजकीय नलकूप सात महीने से खराब है। इससे यमुना तिरहार के किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। विभागीय अधिकारी राजकीय नलकूप को सही कराने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, निचली गंगा नहर के एक्सईएन वैभव सिंह, राजकीय नलकूप एक्सईएन अनिल कुमार सिंह, ड्रेनेज खंड एक्सईएन एनके त्रिपाठी, लघु डाल (जरौली
विज्ञापन
पंप कैनाल) एसडीओ वीके श्रीवास्तव, लाल सिंह चंदेल मौजूद रहे।