फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pour love on the brother's wrist fastened

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा

Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pour love on the brother's wrist fastened
रक्षाबंधन में भाइयों को राखी बांधती नीरा बहन। - फोटो : अमर उजाला
प्यार, आस्था, पवित्रता और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते की डोर को और मजबूत करने के लिए बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र (राखी) बांधी तो भाइयों ने भी बहन को रक्षा का वचन दिया। हर तरफ रक्षाबंधन का उत्साह झलका। भाइयों ने बहनों को दक्षिणा और आकर्षक उपहार देकर भी प्रसन्न किया।
विज्ञापन



बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है..., भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना... जैसे सुरीले गीत दिनभर बजते रहे। रक्षाबंधन में इस बार जरकन के नग वाली राखियां कलाइयों में खूब दिखीं। वहीं बच्चों की कलाइयों में माई फ्रेंड गणेशा, छोटा भीम, लाइट वाली राखियां और डोरेमान की राखियां नजर आईं। श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का यह पर्व मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहुर्त में भाइयों को रोचना कर राखी बांधी इसके बाद मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन



रक्षाबंधन का त्योहार मना रहे सिविल लाइन निवासी विनय दुबे ने बताया कि उनकी बहन की ससुराल कानपुर है। बताया कि बहन हर बार आती है, इस बार वह स्वयं कानपुर राखी बंधवाने गए। इसी प्रकार देवीगंज की रहने वाली दीप्ती मिश्रा ने बताया कि वह तीन बहने हैं और उनके दो भाई हैं। रक्षाबंधन का त्योहार उनके लिए विशेष है। इस दिन भाइयों को राखी बांधती हैं। बताया कि भाइयों ने भी उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रक्षाबंधन मद्देनजर हर किसी को एटीएम से कैश निकालने की भी जल्दी रही। गुरुवार को सभी बैंकों के एटीएम बूथों में दिनभर लंबी लाइन लगी रही। पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक, आईडीबीआई, बैंक आफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंकों के एटीएम बूथों में ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।


खूब बिकी काजू, मेवा व छेना की मिठाई- फतेहपुर। खुशियों का पर्व रक्षाबंधन पर स्वादिष्ट मिठाइयों ने रिश्तों में मिठास घोला। मिठाई की दुकानों में लोगों ने चंद्रकला, चूरमा लड्डू, पिस्ता रोल और काजू सेब व छेने की मिठाई की खरीददारी की। शहर और ग्रामीणांचलों में मिठाई की दुकानों में दिनभर लोगों की भीड़ रही। मिष्ठान विक्रेताओं ने भी खूब मुनाफा लिया और दाम बढ़ाकर मिठाइयां बेची। शहर के शादीपुर, पटेलनगर, आईटीआई रोड, जीटी रोड, ज्वालागंज, देवीगंज, वर्मा चौराहा, चौक इलाकों में मिठाई की दुकानें सजी रहीं।



बहनों ने जेल में बांधी भाइयों को राखी- फतेहपुर। रक्षाबंधन का पर्व मनाने में जेल की सलाखें रोड़ा नहीं बनी। बहनों ने जेल पहुंचकर अपराधों में बंद भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। सुबह से बहने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल पहुंच गई। दोपहर तक लंबी लाइन लग गई। रक्षाबंधन पर 475 महिलाओं ने राखी बांधी। 350 बंदियों से मुलाकात कराई गई।

जेल में 1200 बंदी हैं। इसके अलावा जो बहनें जेल में बंद रहीं, उनसे मिलने भाई पहुंचे। दिनभर 25 भाइयों ने पहुंचकर राखी बंधवाई। जेल अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जेल में बंद कैदियों को उनके परिजन से मिलने के लिए व्यवस्था की गई है। बहनों को पूरे दिन राखी बांधने और मिलने का समय दिया गया।
 
हाईटेक हुआ पर्व --- फतेहपुर। रक्षाबंधन का पर्व हाईटेक रहा। बहनों और भाइयों ने ह्वाट्सअप, फेसबुक और इंटरनेट के जरिये संदेश भेजे। दिनभर मोबाइल की घंटियां घनघनाती रहीं। इंटरनेट के युग में हर कोई संदेश के माध्यम से त्योहार की मिठास बांटता रहा।




सदर विधायक ने बंधवाया रक्षासूत्र- फतेहपुर। सदर विधायक विक्रम सिंह ने अपने आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सदर विधायक ने पहले समर्थकों के साथ शाहीपुर, मीसा, मकनपुर गांवों में पहुंचकर महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके बाद सदर आवास में महिलाओं के साथ रक्षासूत्र बंधवाया। सदर विधायक ने महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।


इस मौके पर जनमेजय सिंह, चेतन, मनोज शुक्ला, आनंद मान सिंह, अभिषेक शुक्ला, देवेंद्र श्रीवास्तव, दयाशंकर गुप्ता, जेपी सिंह, शिव प्रताप सिंह, बलकेश, शिवम, अमन सागर, आयुष अग्रहरि, बाबूराम बाल्मिकी, मिथुन गौतम, राकेश मौर्य, कमल लोधी, अजय पाल, प्रकाश सोनकर, जगजीत लोधी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह यादव मौजूद रहे। इसी प्रकार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। ब्रह्मकुमारी नीरा बहन लोगों को राखी बांधी और लोगों को सत्कर्मों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed