फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pollution Control Board is now searching for old ponds in the city

Fatehpur News: शहर में अब पुराने तालाबों को खोज रहा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

Fri, 30 Jan 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board is now searching for old ponds in the city
फतेहपुर। शहर के प्राचीन तालाब लगातार अतिक्रमण और भराई का शिकार हो रहे हैं। इस पर नियंत्रण के लिए एक समाजसेवी संस्था ने एनजीटी में वाद दायर किया है। इसकी सुनवाई तीन फरवरी को निर्धारित है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस मामले में पक्षकार है और बृहस्पतिवार को इसके कुछ सदस्य नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने तालाबों की स्थिति का जायजा लेने के लिए ईओ रवींद्र कुमार से अभिलेख मांगे और स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी के कारण कई तालाबों पर मिट्टी और कचरा डालकर उन्हें पाटने का काम हो रहा है। पत्थरकटा चौराहा के समीप स्थित एक स्कूल के पास के तालाब में कुछ समय पहले ऐसी भराई हुई थी। इसके अलावा शहर के करीब पांच अन्य तालाबों पर भी अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं। समाजसेवी और जागरूक नागरिक प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी में वाद दायर होने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद अतिक्रमणकारियों में भय व्याप्त है। उन्हें सुनवाई के बाद संभावित कार्रवाई का डर सता रहा है। इससे कई ने तालाबों पर अपने कब्जों पर नजर रखने की स्थिति में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed