फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

किसानों के साथ आंदोलन करके कृषि कानून को कराएंगे रद्द

Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
political
फतेहपुर। कांग्रेसियों ने तीसरे दिन खागा और सदर विधानसभा में किसान संदेश पदयात्रा निकाली। कृषि कानून के विरोध में किसानों के साथ रहने की आवाज उठाई। जब तक कृषि कानून रद्द नहीं किया जाता है, किसानों का समर्थन करने की बात कही। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को भी कृषि कानून से होने वाले नुकसान को बताया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. अतुल कुमार पासवान के नेतृत्व में खागा विधान सभा के दरियामऊ से पद यात्रा निकाली। रक्षपालपुर, खखरेरू, लोहारपुर होकर शिवपुरी में यात्रा को समाप्त किया। शिवपुरी में किसान सभा को आयोजित कर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो किसानों से वादा किया था, उस वादे को पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने बताया खेती की लागत दोगुनी कर दी है। खाद के दाम बढ़ा कर बोरियों के दाम कम कर दिए गए हैं। इन सबसे किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सदर विधान सभा में शहर अध्यक्ष मोहसिन खान के नेतृत्व में हसवा से किसान संदेश यात्रा निकाली गई। शहर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गुमराह कर रही है। कृषि कानून किसानो के विरोध में है। इसमें सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजीव लोचन निषाद, वीआर सरोज, पंकज सिंह गौतम, उदित अवस्थी, विकास मिश्र, जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक नैज घोसी, राजकुमार तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, मोहम्मद आसिफ, संजय त्रिवेदी, रमेश सिंह, रामप्रसाद कोरी, मोहम्मद इरफान खान, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed