फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   political

प्रदेश महासचिव व सचिव का कांग्रेसियों ने छिवली नदी में किया स्वागत

Mon, 14 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
political
जिला कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व सांसद राकेश सचान का स्वागत करते कांग्रेसी - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कांग्रेस के नए महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए गुटबाजी खत्म करनी होगी। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार जिला पहुंचे पूर्व सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। शहर की सड़कों में जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय में पहुंच कर कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में प्रदेश महासचिव व पूर्व सांसद राकेश सचान व प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति के जिला में प्रथम आगमन पर कानपुर-फतेहपुर की सीमा छिवली नदी में स्वागत किया गया। फिर आशापुर, औंग, गोधरौली, चौडगरा, मुरादीपुर, गोपालगंज, मलवां, अल्लीपुर और नउवाबाग में
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। फिर शहर के आबू नगर, बागरगंज, ज्वालागंज, वर्मा तिराहा, विद्यार्थी चौराहा होकर पार्टी कार्यालय तक जुलूस निकाला। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव राकेश सचान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने जिला संगठन को मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाने के लिए कहा कि गुटबाजी खत्म की जाए और नए लोगों को पार्टी में शामिल किया जाए। प्रदेश सचिव राकेश प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। पार्टी को
मजबूत बनाने के लिए पुरजोर कोशिश की जाएगी। आने वाले विधान सभा चुनाव में जिले से ही नहीं पूरे प्रदेश में चुनाव जिताने का काम किया जाएगा। इस मौके पर सुधाकर अवस्थी, संतोष कुमारी शुक्ला, हेमलता पटेल, आशीष

गौड़, उदित अवस्थी, राजन तिवारी, शिवाकांत तिवारी, वीरेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, अजय अवस्थी, मणिप्रकाश दुबे, विनोद द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, ओमप्रकाश गिहार, मुन्ना कोरी, प्रभात शुक्ला, मोहसिन खां, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, बबलू कालिया, नितिन सिंह, विनय तिवारी, भानू पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed