{"_id":"6ad1261deb598f4c460ee10a","slug":"police-will-reach-the-farmers-killer-using-clues-from-a-scarf-and-a-pair-of-slippers-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164600-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अंगौछा और चप्पल के सुराग से किसान के कातिल तक पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अंगौछा और चप्पल के सुराग से किसान के कातिल तक पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन
फोटो-35-अंगौछा व चप्पल। स्रोत: पुलिस
असोथर। क्षेत्र के गड़रियनपुरवा मजरे सातों पीत गांव में बुजुर्ग किसान सीताराम पाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अंगौछा और चप्पल के सहारे हत्यारोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इन वस्तुओं की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
बुजुर्ग किसान की शनिवार रात नलकूप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक अंगौछा और चप्पल मिले हैं। अब इनकी पहचान कराने पर जोर दिया जा रहा है।
पुलिस को उम्मीद है कि इन वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने से हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा घटना के बाद से गांव से गायब लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। अंगौछा और चप्पल की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।