{"_id":"677040ef92ef2b91f00824ed","slug":"police-vehicle-vandalized-personnel-assaulted-uniform-torn-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-126714-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस वाहन में तोड़फोड़, कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस वाहन में तोड़फोड़, कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। नशे में दबंग किस्म के युवक ने पीआरवी वाहन में शनिवार को तोड़फोड़ कर पुलिसकर्मियों से मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी किसी तरह युवक को थाने ले गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ट्रक चालक से मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। हमले में एक सिपाही को काफी चोटें आईं हैं।
बांदा जिला जमालपुर कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी कमलेश (25) ट्रक चालक है। वह बिंदकी से खाली ट्रक लेकर बांदा जा रहा था। दोपहर करीब तीन बजे ललौली थाने के अजमतपुर पहुंचा तभी कीर्तीखेड़ा गांव का ओमकार सोनकर बीच सड़क पर बाइक खड़ी करके ट्रक को रुकवा दिया। गाली गलौज कर चालक को खिड़की खोलने के लिए बोला। चालक के खिड़की न खोलने पर पथराव कर साइड और सामने का शीशा तोड़ दिया। केबिन में घुसकर चालक कमलेश और खलासी रवि कुमार को पीटकर तीन हजार रुपये छीन लिए। चालक कमलेश ने 112 पर शिकायत की।
पीआरवी 1168 के हेड कांस्टेबल रियाजुल हक, कांस्टेबल नरेंद्र राजभर और कांस्टेबल चालक रियासत मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी युवक को थाने ले जाने लगे। उसने पीआरवी कर्मियों से गाली गलौज की। धरपकड़ के दौरान सिपाही नरेंद्र राजभर से मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। अन्य कर्मियों से भी हाथापाई की। पीआरवी वाहन का साइड का शीशा डंडे से हमला कर तोड़ दिया।
विज्ञापन
हमले की सूचना पर गाजीपुर थाने की पीआरवी 1173 और ललौली थाने की पुलिस पहुंची। भारी पुलिस बल युवक को थाने लेकर पहुंचा। घायल सिपाही नरेंद्र राजभर और ट्रक चालक कमलेश का मेडिकल कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी दुस्साहसिक प्रवृत्ति का है। उसकी आम शोहबत ठीक नहीं है। लोगों से अक्सर गाली गलौज और मारपीट करता है। मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।