{"_id":"69499847abb1b32ed80529da","slug":"police-team-reaches-lucknow-in-search-of-sarkandi-pradhans-husband-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-146055-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति की तलाश में लखनऊ पहुंची पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकंडी प्रधान के पति की तलाश में लखनऊ पहुंची पुलिस टीम
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकंडी गांव में 17 दिसंबर को विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के दौरान हुए बवाल के मामले में प्रधान पुष्पा देवी के पति संतोष द्विवेदी की तलाश में पुलिस टीम लखनऊ में दबिश दे रही है। गोमती नगर स्थित उनके आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संतोष द्विवेदी इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण में पहुंचा है लेकिन हाईकोर्ट बंद होने की वजह से उसे फिलहाल कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। गिरफ्तारी का दबाव बढ़ा हुआ है।
वित्तीय अनियमितता की जांच के दौरान 17 दिसंबर को प्रधान के पति संतोष द्विवेदी और शिकायतकर्ता पक्ष के कोटेदार सुनील तिवारी के बीच विवाद हुआ था। इसे रोकने में नाकाम रहने पर थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
अब तक छह आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। हत्या के प्रयास के आरोप में संतोष द्विवेदी समेत कई आरोपी गिरफ्त से दूर हैं। कुल 46 उपद्रवियों को मामला में शामिल किया गया है।
वहीं मनरेगा घोटाले की जांच तेज कर दी गई है। संतोष की पत्नी प्रधान पुष्पा देवी और ब्लॉक के जेई नरेंद्र गुप्ता को रविवार को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी न होने पर एसपी अनूप सिंह ने चार टीमें गठित की हैं। इनमें एसओजी, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और थाना पुलिस शामिल हैं। एक संयुक्त टीम लखनऊ रवाना हुई है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि संतोष द्विवेदी अपने करीबी आरोपियों के साथ लखनऊ गोमतीनगर में मौजूद है। हालांकि सोमवार शाम तक उन्हें पकड़ने का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दबिश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी संभव है।