फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police,report,thagi

विदेश में नौकरी दिलाने वाले सात ठगों पर एफआईआर

Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
police,report,thagi
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में संचालित ट्रैवल्स कंपनी के संचालकों पर विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सात संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

न्यू कालोनी ज्वालागंज निवासी सरफराज प्राइवेट लैब में टेक्नीशियन हैं। सरफराज की तहरीर पर सदरे आलम निवासी सोनबरसा खास डुंगरी मेंहदीपुर गोरखपुर, इस्तियाक, रफीक, हुसैन सिद्दकी उर्फ राजा, सगे भाई खतीब, हसीब निवासी काजीपुर उर्फ परमीकुतुबपुर थाना थरियांव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरफराज का आरोप है कि रिश्ते में मामू इस्तियाक (हाल पता सांताकुंज मुंबई) ने फोन पर विदेश जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने अपने बेटे हुसैन सिद्दीकी और उसके पाटर्नर सदरे आलम आदि की शांतिनगर स्थितं स्काई ट्रैवल्स एजेंसी के बारे में जानकारी दी। बताया कि वे लोग ही नौकरी के लिए विदेश भेजने का काम करते हैं। मामू के विश्वास में आकर 27 जनवरी को ट्रैवल्स एजेंसी पहुंचा। उन लोगों से मालदीव में नौकरी दिलाने की बात तय हुई। दो लाख रुपये एजेंसी में जमा कराए। जिसके बाद 10 अप्रैल का मुंबई से फ्लाइट टिकट और वीजा कॉपी मोबाइल पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई जाने से पहले सात अप्रैल को सदरे आलम के मोबाइल पर फोन किया। फोन बंद होने पर एजेंसी ऑफिस पहुंचा। ऑफिस बंद था। आफिस के बाहर कई जिलों के आए युवक विदेश जाने वाले खड़े थे। तभी फ्राड का शिकार होने का पता लगा। एजेंसी जनवरी माह में खोली गई थी। करीब तीन माह में नौकरी का लालच देकर आधा सैकड़ा अधिक युवकों को ठगी का शिकार बनाकर संचालक भाग निकले। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ठगी के शिकार युवकों में सदर कोतवाली के ज्वालागंज निवासी मोहम्मद वसीम से एक लाख 40 हजार रुपये, एजाज हुसैन एक लाख 50 हजार, इम्तियाज अली से एक लाख 30 हजार रुपये, प्रतापगढ़ डेरवा बाजार निवासी मोहम्मद जावेद से एक लाख रुपये, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना पूरासोफी निवासी गुफरान अजमल से डेढ़ लाख रुपये, सादुद्दीन से 70 हजार, मोहम्मद अजहर, जाहिद जमाल से 70-70 हजार रुपये हड़पे हैं। इसके अलावा हुसैनगंज मानपुर निवासी बबलू, केशन, पियूष कुमार, भगवती, थरियांव थाना क्षेत्र के परमीकुतुबपुर उर्फ काजीपुर गांव के मोहम्मद रफीक, मोहम्मद शारिफ, मोहम्मद शाबिर, इसराइल, अनस, सोनू समेत कई युवकों की रकम हड़पी है। इन्हें ब्रूनई, सउदी अरब, दुबई, मलेशिया, मालदीव में ड्राइवर, एसी मैकेनिक, वेल्डिंग, कैंटीन, मॉल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इन लोगों से एक लाख से लेकर ढाई लाख तक रुपये लिए हैं।

सरफराज और अन्य ठगी के शिकार युवकों ने बताया कि नौकरी लगने का वीजा और फ्लाइट टिकट मोबाइल पर भेजा था। दस्तावेज चेक कराने के बाद एजेंसी में रुपये जमा किए थे। पहले टिकट और वीजा इंटरनेट पर दिख रहा था। विदेश में रहने वाले कई एजेंट से वीजा चेक कराया था। वह लोग भी वीजा असली बता रहे थे। जब उन लोगों के जाने की बारी आई तो सभी के वीजा, टिकट कैंसिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed