फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police recruitment candidates who came from far away places, stayed at railway and bus stations.

Fatehpur News: दूर-दराज से आए पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, रेलवे और बस स्टेशन पर ठहरे

Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment candidates who came from far away places, stayed at railway and bus stations.
फतेहपुर। शहर के नौ सेंटरों में पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में करीब 56 सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए दूर-दराज से अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी पेपर देने आए। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और मंदिरों में अभ्यर्थियों ने रात गुजारी। रात भर गर्मी और मच्छरों ने सोने नहीं दिया। गुरुवार रात एक बजे मौके पर जाकर पड़ताल में ये दृश्य देखने को मिले। रात में हेल्पडेस्क भी नहीं मिली। सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं दिखे।
विज्ञापन

प्रयागराज, कन्नौज, महोबा और इटावा समेत आसपास के कई जिलों के अभ्यर्थी पेपर देने जिला मुख्यालय गुरुवार रात ही पहुंचे। रोडवेज बस स्टैंड के चबूतरे व प्रतीक्षालय को अपना आशियाना बनाया। शेड के नीचे जमीन पर ही लेट गए। पूरा शेड अभ्यार्थियों से भरा रहा। इसमें युवतियां भी शामिल रहीं। इसी तरह रेलवे स्टेशन में कई अभ्यर्थियों ने रात गुजारी। जग रहे अभ्यार्थियों ने बताया कि गर्मी और मच्छरों के बीच नींद आना मुश्किल है। जल्दी सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचना है। किसी तरह रात काटनी है। इस वजह से सुरक्षित जगहों को ठिकाना चुना। इस दौरान पुलिस बल मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed