फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police is searching for the killer only on the suspects caught

पकड़े गए संदिग्धों पर ही पुलिस खोज रही हत्यारा

Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police is searching for the killer only on the suspects caught
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुलिस का मानना है कि पांचों संदिग्धों में ही कोई आरोपी है, लेकिन अभी तक ठोस साक्ष्य नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बीती 12 जुलाई को एक छह वर्षीय बच्ची स्कूल जाते समय गायब हो गई थी। उसका शव एक बोरी में भरा हुआ बाग से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम दुष्कम4 के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

दो दिन से पुलिस लगातार पांचों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गुरुवार शाम पुलिस गांव से जांच कर लौट रही थी, तभी सामने से आ रहे वाहन का चालक पुलिस को देखकर भागा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और अब उससे भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर। पासी कल्याण समिति ने डीएम को ज्ञापन देकर बच्ची के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले कलक्ट्रेट में समिति पदाधिकारियों ने प्रदर्शन भी किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि दरिंदों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो। सभी दोषियों को फांसी दी जाए। पीड़ित परिवार को पचास लाख की आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षा प्रदान की जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष बासुदेव पासी महासचिव प्रदीप पासवान, कोषाध्यक्ष रामदीन बाबू, कविता पासवान, धीरेंद्र वीर, शिवराम, रमेश, देवेंद्र, मनोज, राकेश पासवान, गोरेलाल, धनंजय और मोहनलाल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed