फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   police chauki ka udhghatan

राज्यमंत्री ने पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
police chauki ka udhghatan
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी का राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। इसके पहले विधि विधान से पूजा पाठ कराया। फिर पौधरोपण किया। यहां पर एक एसआई के अलावा चार कांस्टेबल व एक हेड कांस्टेबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर घोष थाने का क्षेत्र अधिक दूर होने की वजह से अफोई गांव में पुलिस चौकी बनाई गई है। अब लोगों के छोटे-छोटे विवादों को पुलिस चौकी से ही निस्तारित कराए जाएंगे। एसपी प्रशांत वर्मा ने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच में भाईचारे का रिश्ता होना चाहिए।
विज्ञापन

सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। राज्यमंत्री ने नवनिर्मित पुलिस चौकी में पीपल, जामुन और नीम के पौध लगाए। इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, सीओ अंशुमान मिश्र, थाना प्रभारी अरविंद कुमार गौतम, आदित्य प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान सगीर सिद्दीकी, गिरजेश सिंह, श्यामलाल पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed