{"_id":"698399cf9da88f9cb809917a","slug":"police-and-revenue-team-removed-encroachment-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-148743-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिस और राजस्व टीम ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिस और राजस्व टीम ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो-34-अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
गाजीपुर। सदर तहसील क्षेत्र के बंवारा गांव में हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा बुधवार को हटाया गया। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। स्थायी निर्माण वालों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
बंवारा गांव के प्रधान ने एसडीएम से गाटा संख्या 431 हरिजन आबादी की 15 बिस्वा जमीन पर गांव के कुछ लोगों के कब्जा करने की शिकायत की थी। घर बनाने के साथ ही उसमें गोबर और कचरा फेंक रहे थे। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।
अस्थायी अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया। राजस्व निरीक्षक मोहम्मद अहमद ने बताया कि हरिजन आबादी में कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। इसे कब्जा मुक्त कराया गया। स्थायी निर्माण स्वामियों को नोटिस दिया जाएगा। टीम में मोहम्मद अहमद, रामलाल, अजीत सिंह, अखिलेंद्र सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।