फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   poet jafar iqubal awarded

जफर इकबाल को मिला बंगाल उर्दू एकेडमी का अवार्ड

Fri, 10 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
poet jafar iqubal awarded
फतेहपुर। उर्दू शायर जफर इकबाल जफर ने फतेहपुर जनपद का नाम रोशन किया है। उनके कलाम दुनिया के सभी उर्दू रिसालों में प्रकाशित होते रहते हैं। प्रदेश सरकार के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार की उर्दू एकेडमी ने शाकिर कलकत्तवी अदबी अवार्ड से नवाजा है। इस पर शायरों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

शहर के खेलदार मोहल्ला के जफर इकबाल जफर रहने वाले हैं। उनके नव प्रकाशित काव्य संग्रह गजलों का मजमुआ नमूद-ए-शब्ज पर पश्चिम बंगाल सरकार उर्दू एकेडमी ने शाकिर कलकत्तवी अवार्ड से नवाजा है। पुरस्कार में नकद धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके पहले उत्तर प्रदेश उर्दू एकेडमी ने भी साहित्यिक सेवाओं के लिए एक लाख का अवार्ड दिया था। दो साल में उन्हें दो बड़े अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर हिंदी उर्दू अदबी संगम के जिला सचिव शायर शिवशरण बंधु, कमर सिद्दीकी, जमाल अहमद, डॉ. वारिस अंसारी, असलम फतेहपुरी, मोइनुद्दीन एडवोकेट, डॉ. रफीक, डॉ. अताउल्लाह खान, राज फतेहपुरी, जीशान अंसारी, शिव शोएब सुखन, शिवम हथगामी, अनुज साहू शम्स, प्रदीप तनहा ने खुशी जताई है और उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed