{"_id":"61fad200e68e7953ed7957ab","slug":"pm-fatehpur-news-knp678533185","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने बताई बजट की विशेषता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने बताई बजट की विशेषता
विज्ञापन
पीएम की वर्चुअल रैली का लाईव प्रसारण सुनते लोग। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को वर्चुअल रैली के जरिए लोगों को संबोधित किया गया। करीब 90 मिनट के भाषण में उन्होंने चुनावी मुद्दों को छोड़कर बजट की विशेषता पर अधिक फोकस किया। जिले में हुए कार्यक्रमों के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। न तो प्रसारण देखने वाले मास्क लगाए थे, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे।
खागा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रावण मैदान के एक मैरिज हाल में एलईडी लगाकर भाषण सुनने की व्यवस्था की गई। 90 मिनट के संबोधन में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि वह बजट को लेकर जागरूक रहें और जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, दुर्गा शंकर गुप्ता, प्रवीण पांडेय, शिवचंद्र शुक्ला, सुनिधि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
वहीं हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ज्वाला मंदिर में वर्चुअल रैली हुई। यहां राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक जाटव, मुन्ना साहू, गणेश लाल, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास के बाहर, बिंदकी में आर्य समाज भवन के बाहर, अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर में सांई वाटिका के बाहर, हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के अल्लीपुर में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के आवास के बाहर भी लाइव प्रसारण हुआ।