फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pleve founder of the English school to start Week

प्लेवे इंग्लिश स्कूल का फाउंडर वीक शुरू

Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pleve founder of the English school to start Week

लखनऊ रोड स्थित बस्तापुर स्पोर्ट्स ग्राउंड में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी विद्यालयों की टीमों ने विद्यालय ध्वज के साथ मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर प्लेवे इंग्लिश स्कूल के छात्र यश मिश्रा के हाथों में थमा दी। यश मिश्रा ने पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। प्लेवे स्कूल छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। छोटे बच्चों के नृत्य ने तो समां ही बांध दी। वालीबाल प्रतियोगिता में प्लेवे इंग्लिश स्कूल का दबदबा रहा। इस दौरान आरवीएस स्कूल से संतोष, एपीएस स्कूल खागा से प्रशांत अवस्थी, नूरुल हुदा से उमर शरीफ, सीपीएस स्कूल से शालिनी सिंह अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व के साथ नजर आए। प्लेवे इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी ने अतिथियों का आभार जताया। स्कूल की प्रबंधक शहनाज फातिमा जाफरी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या इरम जाफरी ने सभी खिलाड़ियों को लक्ष्य प्राप्त के लिए प्रेरित किया। व्यायाम शिक्षक वीके सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट का समापन 19 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed