{"_id":"7f9e9ba3cf04979d1c7bc343df42b346","slug":"playground-became-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल का मैदान बन गया ‘खेत’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल का मैदान बन गया ‘खेत’
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
Updated Wed, 25 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में फतेहपुर महोत्सव कराने के बाद खेल मैदान की हालत खराब हो गई है। मैदान की दुर्दशा देखकर खिलाड़ियों का मन खेल उचट गया है, साथ ही स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। क्रीड़ा अधिकारी ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलकर खेल के मैदान को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से फतेहपुर महोत्सव कराया गया था। एक हफ्ते तक चले आयोजन के बाद खेल मैदान ‘खेत’ हो गया। जगह जगह गड्डे होने से पानी भर गया है। पिच भी खराब हो गई है। ऐसे में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की गई है। मैदान खेलने लायक नहीं रह गया है। खेल मैदान के साथ किए जा रहे खिलवाड़ से खिलाड़ियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मिश्रा ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को एक ओर जहां सरकार बढ़ावा दे रही है वहीं प्रशासन स्टेडियम को तहस-नहस करा दिया है।
इसकी मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव का आयोजन तो बेहतर था लेकिन स्टेडियम की दुर्दशा हुई है जो गलत है। इसी प्रकार खिलाड़ी महेंद्र यादव ने भी स्पोर्ट्स स्टेडियम की खराब हालत पर नाराजगी जताई। कहा कि वैसे भी खिलाड़ियों के बेहतर करियर के लिए कोई इंतजाम नहीं है, उस पर स्टेडियम का मैदान चौपट है।
‘स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान को सही करने के लिए जेई निर्माण और सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही मैदान पहले जैसा सही करा दिया जाएगा।’