फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Physics questions confused

Fatehpur News: भौतिक विज्ञान के सवालों ने किया परेशान

Thu, 02 Mar 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Physics questions confused
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के परीक्षार्थियों ने बुधवार को परीक्षा दी। 12वीं के छात्रों को भौतिक विज्ञान के पेपर ने उलझाया। हालांकि छात्रों ने अधिकांश प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में 37,433 परीक्षार्थियों का पंजीयन था। इसमें 34,884 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2546 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पाली में बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। 20,757 परीक्षार्थियों का पंजीयन था। परीक्षा में 19,467 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1290 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 3839 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

पटेल इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने बताया कि भौतिक विज्ञान के पेपर में सिलेब्स के अंदर से ही प्रश्न आए। सवालों का जवाब देने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस की 12वीं की छात्रा छवि ने बताया कि भौतिक विज्ञान के पेपर को समझने में थोड़ी देर लगी, फिर सवाल आसान हो गए। तकरीबन सभी सवालों के जवाब लिख दिए हैं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज चुरयानी के दसवीं के छात्र रवि कुमार ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर था। इसमें वहीं प्रश्न आए, जो पढ़ा था। परीक्षा में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

- डॉ. भीमराव आंबेडकर बालिका इंटर कॉलेज चुरयानी के दसवीं के छात्र सूरज सिंह ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर समय रहते पूरा कर लिया। इसमें खास परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed