{"_id":"6aaaee9f10f892bd940c0201","slug":"performed-the-aarti-of-lambodara-and-sought-his-blessings-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162564-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लंबोदर की आरती उतार मांगा आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लंबोदर की आरती उतार मांगा आशीष
विज्ञापन
फोटो-51-खागा के ब्राह्मण टोला में पंडाल में विराजमान गणपति। संवाद
फतेहपुर। श्री गणेश महोत्सव को लेकर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के पक्का तालाब, राधानगर, हजारी लाल फाटक समेत अन्य स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लंबोदर की आरती उतारकर आशीष मांगा।
रात में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भक्ति गीतों से पंडालों में भक्ति रस की बयार बह रही है। कार्यक्रम देखने के लिए देर रात तक लोग पंडालों में डटे रहते हैं। वहीं भजन संध्या में भी श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
गणेश उत्सव में गूंज रहे गणपति बप्पा के जयकारे
खागा। कस्बे के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में गोल्डन क्लब की ओर से गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आकर्षक ढंग से गणेश प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। बप्पा के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सुबह-शाम होने वाली आरती में भक्त गणपति बप्पा के जयकारे लगाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। उत्सव को लेकर मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्लब के सदस्य जिगर, उज्ज्वल कुमार समेत अन्य सदस्य कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने में जुटे हैं।
गणेश महोत्सव में 31 लोगों ने किया रक्तदान
जहानाबाद। गणेश महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को रामतलाई मंदिर परिसर में नवयुवक जन जागरण मंच की ओर से महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 31 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. केश कुमार सचान ने किया। शिविर में आदित्य कुमार, अंशू पांडेय, अभय प्रताप सिंह, विख्यात शर्मा, आदित्य, जितेंद्र सिंह, शुभम कुशवाहा, विनोद कुमार, मोहित निगम और दीक्षा समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को ब्लॉक प्रमुख सुशीला ने प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर अवधेशानंद, राजा अग्निहोत्री, लल्लू ओमर, शिवम शुक्ला, सर्वेश सोनकर, योगेश चौरसिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।