फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People wasted herbal colours worth Rs. 1.3 crore

Fatehpur News: लोगों ने एक करोड़ तीस लाख रुपये के उड़ाए हर्बल रंग

Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
People wasted herbal colours worth Rs. 1.3 crore
फतेहपुर। होली के पर्व पर जमकर अबीर, गुलाल और रंग उड़ा। लोगों ने रंगोत्सव में सेहत का भी ध्यान रखा। इस बार एक करोड़ तीस लाख से अधिक के हर्बल रंग, गुलाल और अबीर की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। इस बार त्वचा के मरीज भी बहुत कम संख्या में अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

जिले भर में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 650 से अधिक रंगों और उससे जुड़े सामानों की दुकानें लगीं थी। लोगों ने हर्बल उत्पादों की जमकर खरीदारी की। लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपये के हर्बल रंग खरीदे गए। पिछले साल करीब एक करोड़ रुपये के हर्बल रंग बिके थे। वर्ष 2023 में इसकी बिक्री 40 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

लोगों को केमिकल रंगों से होने वाले नुकसान के प्रति लगातार जागरूक किया गया। जागरूकता का असर इस साल होली के पर्व पर देखने को मिला। अन्य रंगों और गुलाल के साथ हर्बल रंगों की बिक्री भी बराबर रही। हर साल केमिकल रंगों और गुलाल की बिक्री दो करोड़ रुपये तक होती थी। जिला अस्पताल की स्किन डॉक्टर रूबीना ने बताया कि इस बार होली के बाद स्किन से जुड़े नए मामले कम ही सामने आए हैं। हर्बल रंग के फायदे लोगों को समझ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed