{"_id":"6480c5df09a976bdee0719b8","slug":"people-upset-due-to-power-cut-for-more-than-24-hours-fatehpur-news-c-12-1-274808-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 24 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 24 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती से लोग हलकान
विज्ञापन
फतेहपुर । शहर के सिविल लाइन इलाके में करीब 2000 घरों में 24 घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही। प्ले-वे स्कूल गली के सामने डिवाइडर वाली सड़क किनारे का ट्रांसफार्मर बुधवार देर शाम तेज धमाके के साथ बंद हो गया था। गुरुवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने काम चलता रहा, रात को बिजली बहाल हो सकी।
250 केवीए के ट्रांसफार्मर बदलने का काम सुबह से बिजली विभाग ने शुरू किया। शाम साढ़े सात बजे तक ट्रांसफार्मर लगाते रहे। इस बीच पत्थरकटा के एक हिस्से, सिविल लाइंस क्षेत्र में 24 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। इससे लोगों को गर्मी और पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। पानी के लिए लोगों ने टैंकर तक मंगवाया। रात तक बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। बुधवार शाम को ट्रांसफार्मर के फटने की आवाज से रोड से निकल रहे राहगीर सहम गए। कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। बिजली की सूचना लेने के लिए लोग मुराईनटोला सब स्टेशन पर फोन घनघनाते रहे, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। पूरी रात लोगों की नींद खराब रही। एक्सईन प्रथम राजमंगल सिंह ने बताया कि ट्रांसफर खराब होने से सप्लाई बंद थी। बदलने का काम किया जा चुका है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।
वहीं बिंदकी में बिजली कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ललौली रोड, तहसील रोड, कजियाना, पुरानी बिंदकी, मीरखपुर समेत कई इलाकों में बिजली कटौती दिन-रात जारी है। बिजली के जर्जर तार पर लोड बढ़ते ही टपक जा रहे हैं। कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। इन मोहल्लों में बुधवार सुबह से ही बिजली कटौती का क्रम जारी रहा। शाम तक कई बार कटौती हुई। रात को भी तीन घंटे से ज्यादा कटौती की गई। इससे कूलर, पंखे बंद हो गए और लोगों को रात भर जागकर काटनी पड़ी। पुरानी बिंदकी निवासी मनोज ने बताया कि बुधवार को सुबह केवल एक घंटे, दोपहर में दो और शाम को एक घंटे बिजली मिली। लगभग आठ घंटे के कटौती के बाद रात करीब डेढ़ बजे बिजली ने दर्शन दिए। इसके बाद भी पूरी रात बिजली आंख मिचौली खेलती रही। एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें बिजली कटौती के संबंध में जानकारी नहीं है। वे जानकारी लेकर ही बता पाएंगे।