फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People suffering due to six hours power cut

Fatehpur News: छह घंटे की बिजली कटौती से लोग हुए बेहाल

Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
People suffering due to six hours power cut
फोटो-08-पटेल नगर चौराहे पर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन


- पटेल नगर चौराहा के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कर्मियों को सुधारने में लग गए घंटों
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पटेल नगर चौराहा के ट्रांसफार्मर से छह घंटे तक बिजली रविवार को बाधित रही। इससे पटेल नगर क्षेत्रवासी गर्मी से परेशान हो गए। दोपहर तीन बजे बिजली की सप्लाई शुरू की जा सकी।
पटेल नगर चौराहा के ट्रांसफार्मर में सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाया गया और ट्रांसफार्मर को सुधारा गया। चार घंटों तक ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के नाम पर बंद रखा गया। इसके बाद सप्लाई शुरू की गई, तो फॉल्ट हो गया। अधिकारी एचटी केबल में फाल्ट या ट्रांसफार्मर में खराबी को लेकर कर्मियों को जांच करने के निर्देश दिए। कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को सुधार कर आपूर्ति बहाल की। एक ट्रांसफार्मर बनाने में छह घंटे लग गए। इस बीच पटेल नगरवासी गर्मी से बेहाल हो गए। घंटों बिजली गुल रहने से इनवर्टर भी बंद हो गए। बिजली आपूर्ति के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई पंकज कुमार ने बताया कि पटेल नगर के ट्रांसफार्मर में सुबह आग लग गई थी। उसे बनाकर ठंडा किया गया। आपूर्ति करने पर दोबारा फॉल्ट हो गया। उसे सुधार कर आपूर्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

--------------
फोटो-09-आईटीआई रोड में एक ही छाता की छांव लेकर गर्मी से बचाव करतीं युवतियां। संवाद
पारा 44 पार, लू ने हालत बिगाड़ी
फतेहपुर। गर्मी लगातार लोगों को झुलसा रही है। रविवार को भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा, वहीं बिजली की कटौती से लोग पसीने से तरबतर हो गए। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर होने तक सड़क पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे ही तापमान 35 डिग्री पहुंच गया। दोपहर तक पारा 44 के पार हो गया। इस बीच गर्म हवाएं भी चलने लगी। इससे लोग गर्मी से झुलस गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मानसून में परिवर्तन आने की संभावना है। 25 मई को हल्की बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed