फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People sick from food poisoning dozen

फूड प्वाइजनिंग से दर्जन भर लोग बीमार

Thu, 10 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 10 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
People sick from food poisoning dozen

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के दर्जन भर लोग बीमार हो गए। सभी को पीएचसी असोथर ले जाया गया। जहां से फर्स्ट एड के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीमारों की तादाद देख कर 108 नंबर एंबुलेंस के चालक ने हाथ खड़े  कर दिए। ग्रामीणों के हो हल्ला काटने के डेढ़ घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस आने पर सभी को सदर अस्पताल लाया जा सका।

विज्ञापन

असोथर पीएचसी के बाबातारा गांव के राम सुमेर की गाय ने हाल में बछड़ा जन्म दिया है। मंगलवार व बुधवार के दूध से खोजरी(क्योसरी) बनाई गई। इसी खोजरी को खाने के बाद राम सुमेर व उनके परिवारीजनों की हालत बिगड़ने लगी। सुबह नौ बजे तक एक एक करके परिवार से राजा पुत्र शिव बोधन, राज पुत्र शिव बोधन, साजन पुत्र शिव बोधन, संगीता पत्नी शिव बोधन, अंशिका पुत्र राधे, साधना पुत्री शिव कुमार, विजय पुत्र सत्तू, नागेश पुत्र रामसुमेर, गुड्डन पुत्र अशोक, रवि पुत्र अशोक व कैलाश पुत्र सुंदर बीमार हो गए। एक साथ परिवार के दर्जन भर लोगों को 11 बजे उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर 12 बजे बुलाई गई 108 एंबुलेंस ने एक साथ इतने सारे मरीज देख करके उन्हें सदर अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। इसे लेकर जब ग्रामीणाें ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तब जाकर पीएसी के स्टाफ ने एक और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। जिसके कारण मरीजों को दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed