फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   people died due to heat wave

Fatehpur News: लू से लोगों की मौत

Mon, 17 Jun 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 17 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
people died due to heat wave
फतेहपुर। भीषण गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में गर्मी से प्रभावित रोगियों की लाइन लगी रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आठ घंटे में गर्मी से बीमार 41 रोगी पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौसम में अबतक का रविवार सबसे अधिक गर्म दिन रहा। न्यूनतम पारा बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से शाम तक आसमान से आग बरसी। भीषण गर्मी का असर जिला अस्पताल में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक गर्मी से प्रभावित 41 रोगी जिला अस्पताल की इमरजेंसी आए। इनको ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कर इलाज का सिलसिला जारी रहा। इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डॉ. अनिरुद्ध कुमार मौर्या ने बताया कि उनकी ड्यूटी के दौरान आठ घंटे में गर्मी से बीमार 41 मरीज भर्ती कर इलाज किया गया। इस दौरान त्योंजा निवासी गंधारी (85) और ऐलई खागा निवासी तुलसी 47 को एंबुलेंस से लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात तो यह है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री इससे पहले एक बार पहुंच चुका है, लेकिन उस दौरान न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री पहुंचने से जनमानस कराह उठा। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे के बीच घरों के भीतर लोग कराहते रहे और बाहर निकलना मुश्किल रहा। सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा।


सावधान : आज और बढेगा पारा
फतेहपुर। मौसम में अभी नरमी आने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग का सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्यिस पहुंचने का अनुमान है। ऐसे मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


48 घंटे के एलर्ट में सोमवार का दिन शामिल, क्या करें, क्या न करें:
-दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें।
-शरीर के अधिकांश हिस्सा कपड़े से ढंक-कर रखें।
-मोटे सूती कपड़े पहने, जिनमें पसीना सोखने की क्षमता हो।
-अधिक से अधिक पानी पिएं।
-बासी और बाजार की खानपान की वस्तुओं से परहेज करें।
-कटे फल और सब्जियों का इस्तेमाल न करें।
-फिल्टर या उबला हुआ पानी पीयें।
-किसी तरह की दिक्कत होने पर कुशल डाक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed