फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   People angry over power cuts surrounded the sub-center

बिजली कटौती से गुस्साये लोगो ने पावर हाउस घेरा

Sat, 11 Jul 2020 08:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
People angry over power cuts surrounded the sub-center
बहुआ उपकेंद्र का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : FATEHPUR
बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन

बहुआ। पंद्रह दिन से बिजली कटौती से परेशान कस्बे के गांधीनगर (चौराहा रोड) मोहल्ले के लोगों बिजली उपकेंद्र का घेराव कर लिया। लोगों ने विभाग के कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई। जेई के रविवार को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने पर सभी लोग मान गए और लौट गए।
तीन दिन से बिजली न मिलने पर भड़के लोग शनिवार को बिजली उपकेंद्र जा धमके। कस्बे के लोगों का गुस्सा देखकर कई बिजली कर्मी खिसक गए। मौके पर एसएसओ को भी लोगों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। एसएसओ ने फोन पर लोगों की जेई पीयूष कुमार सोनकर से बात करवाई।
विज्ञापन

जेई ने रविवार को समस्या के निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस पर लोग मान गए। इस मौके पर लखन, टीटू गुप्ता, दीपू विश्वकर्मा, रिजवान, इसरार अहमद, अंकित सिंह, दिलीप गुप्ता, नीरज, वीरेंद्र पासवान, मोहित परिहार, गुलाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बेपटरी
विजयीपुर। किशनपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति तीन दिन से पूरी तरह से बेपटरी है। ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ता बेहाल हैं। व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद लेकर बैठे लोगों में अब गुस्सा है। बुधवार की शाम किशनपुर उपकेंद्र की मेन लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बंद हो गई थी। गुरुवार की शाम तक फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई लेकिन ट्रिपिंग के चलते कुछ मिनट ही बिजली मिल सकी और फिर से फाल्ट हो गया।

शुक्रवार को दिनभर बिजली की आंखमिचौली चली। शुक्रवार की शाम तक उपभोक्ताओं को महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिली। इसके बाद रात में फिर से मेन लाइन में फाल्ट आने से उपकेंद्र बंद रहा। शनिवार की दोपहर तक उपभोक्ताओं को फाल्ट दर फाल्ट होने से बिजली नहीं मिल सकी। इस कारण लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। जेई पंकज प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि लगातार फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो रही है। फाल्ट रोकने का पूरा प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed