फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ped se takaraee kaar, hed kaanstebal aur inshyorensh kampanee ke mainejar kee maut

पेड़ से टकराई कार, हेड कांस्टेबल और इंश्योरेंश कंपनी के मैनेजर की मौत

Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ped se takaraee kaar, hed kaanstebal aur inshyorensh kampanee ke mainejar kee maut
मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ अभिषेक तिवारी। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में हेड कांस्टेबल और इंश्योरेंश कंपनी के मैनेजर की मौत हो गई। कार सवार दो भाई और एक बहन घायल हुई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी और सीओ ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई के पास रहने वाले अमर बहादुर सिंह के बेटे अभिजीत सिंह (38) बुधवार को पैतृक गांव ललौली थाने के कोर्रा कनक गांव घूमने गए थे। इनके घर में किराये पर रहने वाले सुनील कुमार (50) हेड कांस्टेबल भी साथ थे। गाजीपुर जिले बहरियाबाद थाने के गदईपुर निवासी हेड कांस्टेबल की पुलिस लाइन में तैनाती थी। यहां गांव में घूमने के बाद खेतों पर भी गए।
विज्ञापन

बाद में रिश्तेदार सबल सिंह के बेटे तुषार सिंह उर्फ खुशी (16), भोलेंद्र (10), बेटी तान्या उर्फ टर्बो (8) को ललौली कस्बे घुमाने जा रहे थे। कोर्रा कनक गांव में अचानक कार से अभिजीत नियंत्रण खो बैठे। तेज रफ्तार कार बबूल के पेड़ से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ उखड़ गया। इससे कार दूसरी दिशा में घूम गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे भाई व बहन को बाहर निकाला। तीनों सुरक्षित हैं। अभिजीत और हेडकांस्टेबल के कार से शव निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की मौत की सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। हेडकांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं शहर के आईटीआई रोड पर अभिजीत के घर के बाहर भीड़ लग गई। पत्नी निधि को किसी ने हादसे में अभिजीत की मौत की खबर नहीं दी। अभिजीत के बड़े भाई अजीत पुणे में इंजीनियर हैं। परिवार कोर्रा कनक गांव में बड़ा काश्तकार है। आईटीआई रोड स्थित जमीन में एक ब्रांडेड कपड़े का बड़ा शोरूम है। वह इंश्योरेंश कंपनी में मैनेजर थे। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में शवों का रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed