{"_id":"65f89016efbeaf4d35057e64","slug":"pcf-employee-sued-for-demanding-rs-50000-bribe-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-112768-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 50 हजार रिश्वत मांगने पर पीसीएफ कर्मी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 50 हजार रिश्वत मांगने पर पीसीएफ कर्मी पर मुकदमा
Tue, 19 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
- साथी महिलाकर्मी को निलंबन की धमकी देकर रिपोर्ट में हेरफेर कर भेजी फर्जी मेल
- आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के पीसीएफ गोदाम में तैनात कनिष्ठ सहायक पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि उसने साथी महिला कनिष्ठ सहायक के स्थानांतरण के संबंध में रिपोर्ट में हेरफेर कर फर्जी मेल भेज दी। बाद में निलंबन की धमकी देकर रुपये मांग रहा था।आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज निवासी सुल्तान ने बताया कि पत्नी श्वेता अग्निहोत्री कनिष्ठ सहायक के पद पर जिला कार्यालय पीसीएफ प्रयागराज में तैनात है। वह पूर्व में पीसीएफ फतेहपुर में तैनात थी। उसका स्थानांतरण फतेहपुर से अप्रैल 2023 में प्रयागराज के लिए हुआ। 30 जून 2023 को प्रयागराज से फतेहपुर के लिए दोबारा स्थानांतरण हो गया, लेकिन प्रबंध निदेशक यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड ने 14 जुलाई 2023 को स्थानांतरण निरस्त कर दिया था।
महिलाकर्मी ने स्थानांतरण निरस्त होने का पत्र रिसीव कर प्रयागराज में दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली। 17 जुलाई 2023 को उसे स्थानांतरण निरस्त होने के संबंध में पीसीएफ की तरफ से एक मेल भेजा गया। करीब डेढ़ महीने बाद पता चला कि भेजे गए मेल में राधेश्याम कनिष्ठ सहायक पीसीएफ फतेहपुर ने अपनी रिपोर्ट लगाई थी।
विज्ञापन
मेल में स्थानांतरण निरस्त होने का पत्र महिला कर्मी द्वारा रिसीव न करने का उल्लेख था और इसे बड़ी लापरवाही मानी गई। आशंका पर प्रिंट निकालकर देखा गया तो पता चला कि पत्र में पूर्व में लगाई गई रिपोर्ट को मिटा कर नई रिपोर्ट राधेश्याम ने बनाकर पीसीएफ की ओर से मेल किया। जानकारी पर महिला कर्मी के पति ने राधेश्याम से मुलाकात की।
राधेश्याम ने मामला रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की और कहा कि सारा काम उसके हाथ से होता है। धमकी दी कि रुपये न मिलने वह इस रिपोर्ट के आधार पर उसकी पत्नी को पीसीएफ अधिकारी से कह कर निलंबित करा देगा। इस पर उन्होंने एडिट की रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि कनिष्ठ सहायक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए हानि पहुंचाने की नीयत से महिला कर्मी को ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठने का इरादा बनाया था। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि आईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना की जा रही है।