फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patient's operation stopped due to non-payment of money, blood found for Rs 5,000

Fatehpur News: रुपये न देने पर रुका मरीज का ऑपरेशन, पांच हजार में मिला ब्लड

Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patient's operation stopped due to non-payment of money, blood found for Rs 5,000
फतेहपुर। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में ऑपरेशन रुपये न देने के कारण पिछले पांच दिनों से नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गए। बेड चार्ज के नाम पर भी रुपये वसूले गए हैं। मामले की शिकायत सीएमएस से की गई है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा गांव निवासी मंगल प्रसाद (50) पांच अप्रैल को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनके पैर की हड्डी तीन जगह से टूटने की बात बताई गई। मरीज को अस्पताल के तीसरे खंड स्थित आयुष्मान वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि भर्ती के दौरान मरीज में ब्लड की कमी बताकर ब्लड चढ़ाने के लिए कहा गया। मरीज के पुत्र रवि के अनुसार गांव के एक युवक ने अस्पताल के कर्मचारी दिनेश से मुलाकात कराई। इसके बाद ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर पांच हजार रुपये वसूले गए। वहीं बेड चार्ज के नाम पर भी 200 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि ऑपरेशन से पहले 25 हजार रुपये और बाद में 12 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर पिछले पांच दिनों से ऑपरेशन नहीं किया गया है। परिजन ने आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज का लाभ मिलने के बावजूद ऑपरेशन न होने की बात कही है।

मामले में मरीज के पुत्र रवि ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सा अधीक्षक से लिखित शिकायत कर कार्रवाई और इलाज की मांग की है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं की जाती है और ब्लड के नाम पर रुपये लेने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed