फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patients increasing from house to house, 86 patients were treated in the camp

Fatehpur News: घर-घर बढ़ रहे मरीज, कैंप में 86 मरीजों का हुआ उपचार

Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Patients increasing from house to house, 86 patients were treated in the camp
अमौली। क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। घर-घर बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य टीमें बनाकर कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांगपुर व खानपुर में सीएचसी की टीम ने मंगलवार को मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। कैंप में कुल 86 मरीजों का चेकअप हुआ। बुखार के 11 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच के लिए खून के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव रही। 50 मरीज खांसी, जुखाम, सर्दी एवं 25 मरीज बदन दर्द, कान दर्द, खुजली के मिले। उन्हें दवाएं दी गईं। स्वास्थ्य टीम ने गांव में घूमकर स्वास्थ्य संबंधी, साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही बुखार, उल्टी, दस्त से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि बुधवार को कापिल, कनेरा मयचक में हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। गांगपुर, खानपुर, कनेरा मयचक एवं कापिल में मलेरिया विभाग की टीम ने एंटी लार्वा का छिड़काव किया। लोगों को जागरूक किया। खानपुर में 55 मरीजों का चेकअप हुआ, जिनमें सात बुखार के मरीज आए। टेस्टिंग में मलेरिया डेंगू निगेटिव पाए गए। डाॅ. प्रदीप, डाॅ. जय प्रकाश, हिमांशु, करुणा देवी ने कैंप किया। गांगपुर में डाॅ. सुनील, डाॅ. रोहिणी, सीएचओ नेहा, एएनएम दाया, एलटी विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed