फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Patient's family accused doctor of indecency

Fatehpur News: मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर अभद्रता का लगाया आरोप

Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Patient's family accused doctor of indecency
बिंदकी। मरीज को लेकर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत मरीज के परिजनों ने उच्च अधिकारियों और पोर्टल पर की। कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी निवासी गणेश प्रसाद तिवारी (88) को कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर कानपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। इसके बाद शुक्रवार शाम को परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर सुनील चौरसिया से मरीज के खाना खिलाने के लिए नली डालने के लिए कहा। डॉक्टर ने परिजनों से अभद्रता किया और नली नहीं डाली। परिजनों ने मामले की शिकायत पोर्टल और स्वास्थ विभाग अधिकारियों से की। मरीज गणेश प्रसाद तिवारी की रविवार दोपहर को मौत हो गई। डॉ. सुनील चौरसिया ने बताया कि मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब थी। ऐसी परिस्थितियों में नाली डालने की बजाय उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यकता थी। जिस पर उन्होंने कानपुर रेफर करने की बात कही थी। लेकिन परिजन रेफर कराने के लिए तैयार नहीं थे। वह मरीज को घर पर ही रखना चाह रहे थे। मना करने पर परिजनों ने उलटा उनके साथ अभद्रता की। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed