{"_id":"647b862db98f3ca4e209aa96","slug":"patient-forced-to-drink-hot-water-and-eat-heat-like-air-fatehpur-news-c-12-1-267956-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गर्म पानी पीने और लू जैसी हवा खाने को मजबूर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गर्म पानी पीने और लू जैसी हवा खाने को मजबूर मरीज
Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19-सदर अस्पताल की गैलरी में मरीज को पंखा झालती महिला। संवाद
फोटो-20-ड्यूटी नर्स कक्ष में कूलर की हवा का आनंद उठाते कर्मचारी। संवाद
फोटो-21-जिला अस्पताल में सीढि़यों की टूटी रेलिंग। संवाद
फोटो-22-फ्रीजर से पानी भरते तीमारदार। संवाद
फोटो-23-वार्ड के अंदर गर्मी से बेहाल मरीज और तीमारदार। संवाद
गर्म पानी पीने और लू जैसी हवा खाने को मजबूर मरीज
- नर्स ड्यूटी कक्ष में कूलर दे रहा आराम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर अस्पताल की छत में रखी टंकी का मरीज और तीमारदार खौलता पानी पीने के मजबूर हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी में लू के साथ पंखे की गर्म हवा मजबूरी बन गई है। वहीं कर्मचारी ड्यूटी नर्स कक्ष में कूलर की ठंड़ी हवा आनंद दे रहे हैं। अस्पताल के किसी भी वार्ड में एक भी कूलर की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उमस से मरीज स्वस्थ होने के बजाय बीमार हो रहे हैं।
जिला अस्पताल के वार्डों में मरीज और तीमारदारों को गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए फ्रीजर लगे तो हैं, लेकिन इनके खराब होने के कारण ठंडे के बजाय खौलता पानी निकल रहा है। वार्ड में कूलरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को गैलरी में बैठाकर तीमार हाथ पंखा से हवा डुलाने को मजबूर हैं। गंभीर मरीजों के साथ वार्ड में दिनभर तीमारदार परेशान रहते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
इतना ही नहीं महिला वार्ड से नीचे उतरने के लिए बनी सीढि़यों की रेलिंग टूटकर उखड़ गई है। उसकी मरम्मत के बजाय कर्मचारियों ने रेलिंग को स्टोर में डंप कर दिया है। इससे रात के अंधेरे में तीमारदार व मरीज को सीढि़यों से गिरने का हमेशा अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
..........................
फोटो-17-अमित कुमार
तीमारदार अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल में पानी का बड़ा संकट है। ठंडे पानी के लिए लगे फ्रीजर खराब हैं। टंकी से खौलता पानी निकल रहा है। ऐसे में तीमारदारों को यही खौलता पानी पीना मजबूरी है।
....................................
फोटो-18-जितेंद्र शर्मा
तीमारदार जितेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूटे होने से गर्म हवा वार्ड के अंदर पहुंच रही है। ऐसे में पंखों की हवा लू का काम करती है। पंखे की हवा में मरीज बेहाल हो रहे हैं। इसके बावजूद विभाग को मरीजों के स्वास्थ्य की परवाह नहीं है।
.............................
बयान:-
जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज के अधीन हो गया है। ऐसे में उनके पास वित्तीय अधिकार नहीं है। किसी भी कमी को पूरा करने के लिए प्राचार्य मेडिकल कालेज को लिखा जाता है। वार्डों के लिए कूलर और फ्रीजर ठीक कराने के लिए लिखा पढ़ी की गई है।
पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
................................