Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No more lengthy questioning to become a voter; the application process will be completed using documents.

Fatehpur News: मतदाता बनने के लिए अब नहीं होगी लंबी पूछताछ, दस्तावेजों से पूरा होगा आवेदन

Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
No more lengthy questioning to become a voter; the application process will be completed using documents.
- बूथों पर विशेष अभियान में बीएलओ करेंगे आवेदन की प्रक्रिया में मदद
विज्ञापन

- नए मतदाताओं के साथ छूटे नाम जुड़वाने और गलतियां सुधारने का भी मिलेगा मौका

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब लंबी पूछताछ और अनावश्यक सवालों के झंझट से राहत मिलेगी। पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और सूची से नाम कटने वाले लोगों को उम्र व निवास का प्रमाण लेकर बूथ पर पहुंचना होगा। वहां मौजूद बीएलओ आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करेंगे। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाकर नए नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन कराने और परिवार के छूटे सदस्यों को मतदाता सूची में शामिल कराने का मौका दिया जाएगा।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान आवेदन प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों और राजनीतिक दलों के विरोध के बाद निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया सरल बनाने पर जोर दिया है। अब निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर आवेदन कराने की व्यवस्था की जा रही है। पहली बार मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरना होगा। इसके अलावा लोग बूथ पर पहुंचकर अपना और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे। किसी सदस्य का नाम छूटा होने पर आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर संशोधन भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे भी कर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर सर्विस पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी है। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। रेफरेंस नंबर से आवेदन की स्थिति पता की जा सकेगी।
--------------------
वर्जन :
मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का पुनर्गठन किया गया है। मतदाताओं की संख्या और मतदान स्थल की दूरी को ध्यान में रखकर बदलाव किया गया है। संशोधित सूची आयोग से अनुमोदन के बाद लागू कर दी गई है। - विनय पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed