फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Passengers traveling in Khatara buses risking their lives

फतेहपुर: खटारा बसों में जान जोखिम में डालकर सफर करते यात्री

Wed, 15 Feb 2023 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling in Khatara buses risking their lives
फतेहपुर। सुरक्षित यातायात को लेकर जहां शासन गंभीर हो गया है वहीं, जिले में यात्रियों की जान जोखिम में डालकर परिवहन निगम खटारा बसों से यात्रियों को ढो रहा है। विभाग के बेड़े में शामिल 112 में 25 बसें कंडम घोषित हो चुकी हैं। कई अन्य बसें भी निर्धारित औसतन 11 लाख किमी का सफर पूरा करने वाली हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो में 112 बसें हैं। इनमें 89 निगम की और 23 अनुबंधित हैं। उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से बस की वैधता 10 साल व 11 लाख किमी तक की होती है। इसके बाद बस को कंडम घोषित कर दिया जाता है। फिर उसकी नीलामी कर दी जाती है। इस श्रेणी में विभाग की 25 बसें पहुंच गई हैं। अब इन कंडम बसों की नीलामी की जानी है।
विज्ञापन

उधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उप महामंत्री डीएस बाजपेई ने बताया कि कार्यालय में लिपिकों की कमी के कारण काम प्रभावित होता है। आरएम कानपुर को पत्र भेजा गया है, जिसमें नौ लिपिकों की जिले में तैनाती कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई 25 बसों की मांग
फतेहपुर। शासन से 25 नई बसों की डिमांड की गई है। जब तक नई बसें नहीं आ जाती हैं, तब तक कंडम बसों से ही सफर कराया जा रहा है। इनमें ज्यादातर के शीशे टूटे हैं तो इंजन भी कई दफा दगा दे रहे हैं। इन्हें दूर के रूटों पर नहीं भेजा जा रहा है। फिर भी यात्रियों को लेकर दौड़ रहीं ये बसें असुरक्षित हैं और कभी भी हादसे का सबब बन सकती हैं। (संवाद)
56 परिचालकों की कमी
फतेहपुर। रोडवेज में 56 परिचालकों की कमी है। नौ बस चालक भी निर्धारित संख्या से कम है। डिपो में वर्तमान में 34 नियमित तो 148 संविदा चालक कार्यरत है। 37 नियमित परिचालक तो 151 संविदा पर कार्य कर रहे हैं। चालक व परिचालक की कमी से विभाग परेशान है। कई बार बसें खड़ी करनी पड़ जाती है। (संवाद)

वर्जन
- चालक व परिचालक की कमी को संविदा भर्ती कर पूरी की जा रही है। प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही परिचालकों की भर्ती हो जाएगी। नई बसों की डिमांड की गई है, उनके आने के बाद कंडम बसों की नीलामी कराने की कार्रवाई की जाएगी। - दयाशंकर सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed