फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pappu was beaten even for building a hospital in the village

Fatehpur News: गांव में अस्पताल बनाने पर भी पप्पू को पीटा था

Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pappu was beaten even for building a hospital in the village
हथगाम (फतेहपुर)। गांव अखरी के प्रधान रामदुलारी का पुत्र विनोद उर्फ पप्पू सिंह गांव को विकास से जोड़ने का काम कर रहा था। वह गांव में अस्पताल खोलना चाहता था। अस्पताल भवन का निर्माण भी शुरू कराया। इससे नाराज होकर पूर्व प्रधान आरोपी मुन्नू सिंह ने अपने साथियों के साथ पप्पू के साथ मारपीट की थी। उसके बाद से निर्माण रुका है।
विज्ञापन

गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए प्रधान पुत्र पप्पू सिंह ने दो साल पहले गांव में अस्पताल बनाने की योजना बनाई। उसने ग्राम समाज की जमीन पर अस्पताल के लिए भवन निर्माण भी शुरू किया। गांव में अस्पताल बनाने का आरोपी मुन्नू सिंह ने विरोध किया। इसके बाद भी पप्पू सिंह स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर लगातार लगा रहा। इससे क्रोधित होकर आरोपियों ने बेटे और साथियों संग मारपीट की थी। इसके बाद निर्माण रोक दिया गया। इससे अब तक अस्पताल की सेवा गांववालों को उपलब्ध नहीं हो पाई। पूर्व प्रधान व आरोपी ने एक हैंडपंप में ईंट पत्थर डालकर बोर खराब कर दिया था। इसकी नाराजगी ग्रामीणों में है। उनका कहना है कि पिछले पांच सालों में कई विकास कार्य हुए। उसे पूर्व प्रधान ने रोकने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed