फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   panchayat election's vote counting today

‘गांव की सरकार’ का फैसला आज

Sat, 12 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 12 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
panchayat election's vote counting today

जिले की 840 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव में प्रधान व सदस्य पद की मतगणना रविवार सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। ब्लाक स्तर पर मतों की गिनती को लेकर देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सबसे बड़े असोथर ब्लाक के लिए 27 चक्र में वोट गिने जाएंगे। वहीं तेलियानी ब्लाक क्षेत्र के लिए यह काम 17 चक्र में पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

बिंदकी तहसील क्षेत्र मेतं खजुहा ब्लाक क्षेत्र की मतगणना का कार्य 20 चक्र में पूरा होगा। इतने ही चक्र में मलवां ब्लाक क्षेत्र की मतगणना होगी। देवमई ब्लाक क्षेत्र के 18 चक्र में वोट गिने जाएंगे। जबकि अमौली ब्लाक पर यह कार्य 24 चक्र मेें खत्म होगा। सदर तहसील क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक में वोट गिनने का काम 17 चक्र तक चलेगा। असोथर ब्लाक में 27 चक्र चलेंगे। बहुआ ब्लाक का पूरा परिणाम 20 चक्र में पूरा होगा। भिटौरा ब्लाक के 19 चक्र में वोट गिनने का काम होगा। हंसवा ब्लाक का चुनाव परिणाम भी 19 चक्र में सामने आ पाएगा। खागा तहसील क्षेत्र के हथगाम ब्लाक क्षेत्र की मतगणना 14 चक्र में पूरी होगी। धाता ब्लाक क्षेत्र के वोट 24 चक्र में गिने जाएंगे। विजईपुर ब्लाक में वोटों की गिनती का कार्य 24 चक्र तक चलेगा। वहीं 22 चक्र में ऐरायां ब्लाक क्षेत्र की मतगणना पूरी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि सुबह सात बजे से मतगणना चालू होगी। मतगणना कार्मिकों को इस बारे में हिदायत के साथ निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं प्रत्याशी और समर्थकों से भी कह दिया गया है कि मतगणना में किसी भी तरह का व्यवधान डालने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, ऐरायां विकास खंड की 11 न्याय पंचायतों की 56 ग्राम पंचायतों की मतगणना 11 कक्षों में होगी। आरओ राजकुमार ने बताया कि पहले राउंड में 44 ग्राम पंचायतों की मतगणना होगी। इसी प्रकार विजयीपुर ब्लाक में 10 कक्षों में 64 ग्राम पंचायतों में मतगणना होगी। हथगाम ब्लाक में 75 ग्राम पंचायतों की गणना 13 कक्षों में होगी। धाता विकास खंड की 68 ग्राम पंचायतों की 13 कक्षों में मतगणना की जाएगी। धाता ग्राम पंचायत की मतगणना एक कक्ष में होगी। इस ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से यह व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक कक्ष में दो ग्राम पंचायतों से लेकर छह ग्राम पंचायतों की गणना एक साथ की जाएगी।
विज्ञापन


कहां कितने चक्रों में होगी वोटों की गिनती
असोथर ग्राम पंचायत की मतगणना 25 चक्र में, सरकंडी ग्राम पंचायत की गिनती 18 चक्र में पूरी होगी। ललौली ग्राम पंचायत की गिनती सभी 27 चक्र में पूरी होगी। बहुआ ब्लाक की शाह ग्राम पंचायत के वोट 15 चक्र तक गिने जाएंगे। बड़ा गांव व अयाह ग्राम पंचायत की गिनती 10-10 चक्र में पूरी होगी। गाजीपुर ग्राम पंचायत की मतगणना 15 चक्र तक चलेगी। भिटौरा ब्लाक के जमरांवा ग्राम पंचायत की मतगणना17 चक्र  तक चलेगी। छेउंका हुसैनगंज की मतगणना 10 चक्र में पूरी होगी। हंसवा ब्लाक की हंसवा ग्राम पंचायत के वोट 14 चक्र तक गिने जाएंगे। औरई व रमवां ग्राम पंचायत की मतगणना 11-11 चक्र में पूरी होगी। रामपुर थरियांव ग्राम पंचायत की मतगणना 17 चक्र में पूरी होगी। तेलियानी ब्लाक के सनगांव ग्राम पंचायत का परिणाम 11 चक्र में सामने होगा। धाता ब्लाक की पौली व जहांगीरनगर ग्राम पंचायत का रिजल्ट 10-10 चक्र तक मतगणना होगी। इसी प्रकार से खैरई ग्राम पंचायत का फैसला 12 चक्र में होगा। विजईपुर ब्लाक के खखरेरू ग्राम पंचायत की गिनती 16 चक्र में पूरी होगी। रायपुर भरसौल ग्राम पंचायत के लिए 12 चक्र मेें वोट गिने जाएंगे। गढ़ा ग्राम पंचायत के लिए 20 चक्र होंगे। ऐरायां ब्लाक के मोहम्मदपुर गौती के लिए 16 चक्र में वोट गिनने का कार्य होगा। देवमई ब्लाक के देवमई ग्राम पंचायत की मतगणना 10 चक्र में पूरी होगी। खजुहा ब्लाक की मंडऱांव ग्राम पंचायत का परिणाम 13 चक्र की गिनती के बाद सामने आ सकेगा। मलवां ब्लाक की मौहार ग्राम पंचायत का परिणाम जानने के लएि 15 चक्र की गिनती का इंतजार करना होगा। इसी प्रकार से जाफराबाद ग्राम पंचायत की मतगणना 16 चक्र व डीघ ग्राम पंचायत का परिणाम 11 चक्र में आएगा। गुनीर ग्राम पंचायत के वोट 10 चक्र तक गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को दी गई अंतिम चेतावनी
जिले भर के थानों में मतगणना को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के लिए प्रत्याशियों के साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मीटिंग की। सदर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव और सीओ सिटी वंदना सिंह ने सदर कोतवाली, हुसैनगंज, मलवां थाने में प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इसके बाद मतगणना स्थलों की तैयारी का जायजा लिया गया। इन जोनल अधिकारियों की टीम को मलवां, तेलियानी, हसवा और भिटौरा ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। चारों ब्लाकों में जोनल टीमों जायजा लिया है। थरियांव, ललौली, असोथर, गाजीपुर थानों के थानेदारों ने प्रत्याशियों की बैठकें  बुलाई। प्रत्याशियों को मतगणना में साफ तौर बताया गया कि प्रत्याशी और एजेंट में एक ही व्यक्ति कमरे में मौजूद रहेगा। किसी तरह का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा।  


विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं
बिंदकी कोतवाली में एसडीएम जेएन सचान, सीओ आरके वर्मा ने प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। सीओ आरके वर्मा ने कहा कि चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकालेंगे। उन्होंने कहा कि कि झगड़ा फसाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। उधर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपलगंज स्थित मलवां विकास खंड के मतगणना स्थल सर्वोदय इंटर कालेज में एसपी राजीव मल्होत्रा ने पहुंच कर निरीक्षण किया। यहां मौजूद सीओ आरके वर्मा, थानाध्यक्ष अजय सेठ को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा जाफरगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, बकेवर इंजार्च राजेंद्र सिंह, जहानाबाद थानाध्यक्ष पीके सिंह, चांदपुर थानाध्यक्ष, औंग थानाध्यक्ष ने भी प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों की बैठक कर शांति व्यवस्था बरकरार रखने की अपील की।


मतगणना स्थल पर रहेगी डाक्टरों की टीम
तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों के प्रधान व सदस्य पद के उम्मीदवारों की रविवार को होने वाली मतगणना में सभी स्थानों पर डाक्टरों की टीम रहेगी। सीएमओ विनय पांडेय ने बताया कि तहसील क्षेत्र के देवमई ब्लाक के मतगणना स्थल जानकी इंटर कालेज बकेवर, खजुहा के पुरुषोत्तम इंटर कालेज, अमौली के दुली चंद्र इंटर कालेज, मलवां ब्लाक के गोपालगंज स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में एंटीबैटिक लार्वा का छिड़काव कराया गया है। इन मतगणना केंद्रो में समाजवादी एबुंलेंस भी मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed