फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Panchayat and Village Development Officer on strike

पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी हड़ताल पर

Thu, 07 Jun 2018 12:14 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Thu, 07 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Panchayat and Village Development Officer on strike
- विकास भवन में धरना देते ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी। अमर उजाला - फोटो : amarujala
    
विज्ञापन



फतेहपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। दोनों कर्मचारियों की समन्वय समिति इसकी अगुवाई कर रही है। पहले दिन विकास भवन परिसर में धरना दिया गया। कहा गया कि तीन सूत्री मांगे पूरी न होने काम पर नहीं लौटेंगे।  

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार वर्मा ने कहा कि सात चरणों के आंदोलन के बाद भी शासन नहीं चेता। आठवें चरण में यह आंदोलन का रास्ता चुना गया है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि आठवें चरण के आंदोलन में दोनों संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष अनशन पर बैठ गए हैं। उनके समर्थन में पूरे प्रदेश के कर्मचारियों ने बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू किया है। इस मौके पर रामकृपाल, दिनेश सिंह, संजय द्विवेदी, यशवीर सिंह, पवन कुमार, राजेश पटेल, उमेश वर्मा, निशा पटेल, अर्पिता, सुरेंद्र कुमार, अवधेश, विनोद वर्मा, कैलाश उत्तम, अरविंद पटेल, कौशल, दीपक कुमार, मनीष शुक्ला भी रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed