फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Overloaded vehicles spoil the appearance of Datauli-Benda Yamuna bridge.

Fatehpur News: ओवरलोड वाहनों ने बिगाड़ी दतौली-बेंदा यमुना पुल की सूरत

Mon, 24 Jun 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 24 Jun 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles spoil the appearance of Datauli-Benda Yamuna bridge.
बहुआ (फतेहपुर)। मध्यप्रदेश, बुंदेलखंड को फतेहपुर से जोड़ने वाले दतौली-बेंदा यमुना पुल में ओवरलोड वाहनों के आवागमन से ऊपरी डामर की सतह जगह-जगह फट गई है। आठ महीने तक यमुना पुल से आवागमन बंद रहा। पुल की मरम्मत के बाद 29 फरवरी से भारी वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया। चार माह में ओवरलोड डंपर और ट्रकों के यमुना पुल से आवागमन के कारण सड़क ध्वस्त होकर बेकार हो चुकी है। कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

.......................
मार्च 2023 में क्षतिग्रस्त हुआ दतौली बेंदा यमुना पुल
प्रयागराज सेतु निगम और दिल्ली सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की सर्वे टीम ने जांच के बाद यमुना पुल को मार्च 2023 में जर्जर घोषित कर दिया था। उसके बाद बांदा और फतेहपुर प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया था। जून 2023 में सन फील्ड मोरेर इंडिया लिमिटेड ने मरम्मत का काम शुरू किया। निर्माण पूरा होने के बाद यमुना पुल का लोड टेस्ट हुआ। इसके बाद 15 फरवरी से छोटे वाहन और 29 फरवरी 2024 से डंपर और ट्रकों के लिए यमुना पुल खोला गया।
विज्ञापन

............................
कोट
यमुना नदी में बने दतौली बेंदा पुल की सड़क खराब होने की जानकारी है। कार्यदायी संस्था को मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। जल्द मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलेख कुमार, सहायक अभियंता, एनएचएआई, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed