फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   over fishung dispute took place between couple, wife committed suicide

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
over fishung dispute took place between couple, wife committed suicide
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में मछली पकाने को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र कर सुजानपुर गांव निवासी रोशनी देवी (22) पत्नी धनराज पटेल ने कमरे की छत की सरिया से साड़ी से फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका के पति धनराज पटेल ने बताया कि वह छोटे भाई सूरज पटेल के साथ तालाब से दोपहर को मछली लेकर घर आए थे। घर में मछली पकाने को लेकर रोशनी देवी ने पति से मना किया। तभी दोनों में कहासुनी हो गई। कटी मछली घर में ही रखकर पति, देवर खेत में धान लगवाने चले गए थे। इसके बाद पति और देवर शाम को घर पहुंचे। तभी पत्नी को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया।
विज्ञापन

रोशनी का एक वर्षीय बेटे हिमांशु घर के बरामदे में चारपाई में रो-बिलख रहा था और दरवाजा भी अंदर से बंद था। 2018 में मृतका की शादी हुई थी। मृतका का मायका बांदा जिले के बबेरू थाने के पाली गांव में है। बेटी की मौत से पिता सुरेश चंद्र व मां उर्मिला देवी का रो- रोकर हाल बेहाल हो गया है। पिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed