{"_id":"65ee10a465e6b200af068144","slug":"outsiders-who-entered-ot-not-identified-report-sent-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-112368-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओटी में घुसे बाहरी लोगों की नहीं हुई पहचान, रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओटी में घुसे बाहरी लोगों की नहीं हुई पहचान, रिपोर्ट भेजी
Mon, 11 Mar 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक माह पहले सीएमएस के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मिले दो बाहरी लोग कौन थे। अब तक अस्पताल प्रबंधन इससे अनजान है। ओटी इंजार्च ने भी उन्हें पहचानने से इंकार किया। जांच रिपोर्ट प्राचार्य को भेजी गई है।
10 फरवरी को सीएमएस पीके सिंह जिला अस्पताल के निरीक्षण में ऑपरेशन थियटर में दो बाहरी लोग मिले थे। पूछताछ में वह अपने बारे में बता नहीं सके। सीएमएस ने उनका वीडियो बना कर मामले की जांच के आदेश दिए। पैथोलॉजी एचओडी और ईएनटी एचओडी ने जांच कर ओटी इंचार्ज के बयान लिए। उन्होंने भी बाहरी लोगों को पहचानने से इंकार किया। इसके बाद जांच रिपोर्ट सीएमएस को सौंप दी।
सीएमएस ने बताया कि जांच प्राचार्य को भेजी गई है। उनके आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि इस मामले में सीएमएस ने कुछ भी कहने से इंकार किया है।