{"_id":"586559884f1c1b741aeedc43","slug":"outbreaks-of-cold-wave-extended-to-31-schools-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, स्कूल 31 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, स्कूल 31 तक बंद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सामने कोहरे में स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अचानक शीतलहर बढ़ गई है। गुरुवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह से ही गलन भरी हवा ने बच्चों, बड़े सभी को ठिठुरने पर विवश कर दिया। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। क्लास में भी गलन के मारे उनका हाल बेहाल रहा। सड़क पर भी लोग कंपकंपी महसूस करते दिखे। धूप न निकलने की वजह से शाम को गलन और भी तेज हो गई। इलाहाबाद के कमिश्नर राजन शुक्ला ने 31 दिसंबर तक के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।
मौसम का मिजाज तीन दिन से बिगड़ा हुआ है। हालांकि बुधवार को पूरे दिन धूप निकलने से राहत मिली थी। गुरुवार को फिर सुबह से ही मौसम खराब हो गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक गलन के साथ ओस की फुहार रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। पीजी क्लास से लेकर कक्षा आठ तक बच्चे ठंड से बेहाल दिखे। जगह-जगह लोगों ने आग जलाकर ठंड को दूर भगाने की कोशिश की। बता दें कि डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने 26 दिसंबर की शाम 27 व 28 दिसंबर को कक्षा आठ तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इस वजह से गुरुवार को स्कूल खुल गए। इधर, स्कूल खुला उधर मौसम सुधरने की बजाय और खराब हो गया।
अब मौसम की खराबी के कारण आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर तक के लिए सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस नंदलाल यादव व बीएसए विनय कुमार ने बताया कि इस आदेश का अनुपालन सभी बोर्ड के स्कूलों को करना जरूरी है। अगर किसी भी बोर्ड से संचालित कोई स्कूल खुला पाया गया, तो उसके खिलाफ मान्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में यात्री ठिठुरते रहे। शाम को जलाए गए अलाव सुबह तक गायब हो गए। ऐसी हालत में यात्रियों का हाल बेहाल रहा। मौसम खराब होने का असर यातायात पर भी पड़ा। मालवाहक वाहन हाईवे किनारे खड़े दिखे। सवारी वाहनों का भी सड़कों पर टोटा दिखा।