फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   outbreak of cold wave, alongwith student two persons dead

शीत लहर का प्रकोप, छात्र समेत दो लोगों की मौत

Sun, 18 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 18 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
outbreak of cold wave, alongwith student two persons dead

कड़ाके की ठंड से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बिंदकी के ललौली रोड पेट्रोलपंप के सामने मैदान में क्रिकेट खेल रहे कक्षा दस के छात्र की ठंड लग जाने से मौत हो गई। उधर, हंसवा के  थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी 50 वर्षीय धौंसा की ठंड लगने से शनिवार दोपहर को मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर, कड़ाके की ठंड में कोल्ड डायरिया और बुखार का कहर लोगों पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल के साथ क्लीनिक और नर्सिंग होमों में मरीजों और तीमारदार की भीड़ बढ़ने लगी है। हालांकि चिकित्सकों ने सर्दी से बचने और खाली पेट घर से न निकलने की सलाह दी है।

नगर के पैगंबरपुर निवासी जियाउल सउदी अरब में नौकरी करते हैं। उनका छोटा बेटा 16 वर्षीय अनस नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र है।

अपने साथियों के साथ ललौली रोड पर क्रिकेट खेल रहा था, जैसे उसने गेंद उठाई तो मैदान पर अचानक गिर गया। उसके खिलाड़ी साथियों ने आनन- फानन में उसे लेकर सीएचसी आए, यहां डाक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक छात्र के चार भाइयों और उसकी एक बहन व मां का रो-रोकर  बुरा हाल है। मृतक छात्र के शव को उसके परिजन पैतृक गांव कोतवाली क्षेत्र के जिगनी सुपुर्द-ए-खाक को ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। इसके अलावा कोल्ड डायरिया की चपेट में आने से हसवा के सुधीर मिश्रा, कोराई के गंगाराम समेत आधा दर्जन मरीजों को भर्ती किया गया।

मरीजों का इलाज कर रहे जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एम चंद्रा ने बताया कि सर्दी से बचने की जरूरत है। बच्चों को पर्याप्त गरम कपड़े पहनाएं। बताया कि बच्चों में निमोनिया की शिकायत अधिक हा रही है।


इसी प्रकार फिजीशियन आरएस प्रजापति ने बताया कि ठंड के कारण उल्टी दस्त होने लगते हैं जिसे कोल्ड डायरिया कहते हैं। इसका असर दिमाग में पड़ता है। बंद कमरे में आग न जाएं। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक से इलाज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed