{"_id":"5ff211f68ebc3e3f5f6bd1b9","slug":"otp-closed-12-overload-trucks-caught-in-mining-raids-fatehpur-news-knp6038225133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी बंद होने के बाद भी खनन की छापामारी में 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीपी बंद होने के बाद भी खनन की छापामारी में 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े
विज्ञापन
फतेहपुर। ओटीपी बंद होने के बावजूद खनन की सूचना पर शनिवार रात डीएम की गठित टीम ने खदान पर छापामारी की। इस दौरान खदान में खनन होता नहीं मिला लेकिन मौरंग लदे तीन ट्रक पकड़े गए।
ओती खंड 4 का बकाया जमा न होने की वजह से ओटीपी बंद की गई थी। खंड संचालक के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को टीम ने सौंपी है।
जिलाधिकारी अर्पूवा दुबे को खंड में मौरंग खनन किए जाने की खबर मिली। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम प्रमोद झा और खनन अधिकारी अजीत पांडेय और ललौली पुलिस की संयुक्त टीम ने खदान में देर रात छापामारी की।
टीम के मुताबिक मौके पर खनन होता नहीं मिला, लेकिन खदान में मौरंग लदे तीन ट्रक मिले। ट्रक चालकों ने टीम को बताया कि ट्रकों की लोडिंग खदान से हुई है। वहीं ओवरलोडिंग चेकिंग अभियान में 12 ट्रकों को सीज किया गया।
विज्ञापन
इन ट्रकों को दतौली चौकी, ललौली थाने और राधानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में सीज किए जाने के बाद खड़े कराए गए। ओती खदान 4 नंबर की ओटीपी 31 दिसंबर को खनन विभाग ने बंद की थी।
एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि 3 ओवरलोड ट्रक चालकों ने ओती खंड 4 से मौरंग लोड करना कबूला है। उनके पास रवन्ना भी नहीं पाया गया। खदान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर डीएम को कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इस मौके पर राजस्व विभाग के सूरज मिश्रा, प्रेमराज सिंह राणा और थानाध्यक्ष ललौली संदीप तिवारी, चौकी प्रभारी दतौली मुकेश सिंह मौजूद रहे।
फतेहपुर। ओती खंड चार में शनिवार रात बवाल किए जाने के मामले में प्रधान पुत्रों समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है।
खंड चार के संचालक श्यामेंद्र सिंह का आरोप है कि कुछ लोग खदान संचालन में अक्सर विवाद पैदा करते रहे हैं। लोडिंग और मुफ्त में मौरंग की मांग करते रहे। पिछले चार दिन से लोडिंग प्वाइंट पर मजदूरों को डराते धमकाते रहे है।
शनिवार को दतौली के बबलू सिंह, डब्लू सिंह, पिंटू सिंह, अरविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह व छोटकू सिंह व 12 अन्य लोग खदान में असलहों से लैस होकर पहुंचे। बंदूक की नोक पर ट्रक में लोडिंग की बात कही।
मासिक किस्त जमा न होने के कारण खंड बंद कर रखा है। बता दे दतौली प्रधान शांति सिंह आरोपी बबलू, डब्लू बेटे हैं। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।